फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से बचाव के नाम पर खनन का खुला खेल

Fri, 09 Jun 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
शुक्रवार को यह भी साबित हुआ कि रिवर ट्रेनिंग के नाम पर खनन का खुला खेल भी खेला जाता है। रिवर ट्रेनिंग नीति साफ तौर पर कहती है कि नदी का तल ऊंचा उठ रहा हो तो आरबीएम निकाला जा सकता है। इस आरबीएम को बेचने की अनुमति के बाद ही सारा खेल शुरू होता है। यह ऐसे भी समझा जा सकता है कि नंधौर में आरबीएम को बेचने की अनुमति वन विभाग ने नहीं दी तो अब रिवर ट्रेनिंग का काम भी अटक गया।
विज्ञापन
वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक करीब-करीब हर आरक्षित वन की नदी में रिवर ट्रेनिंग की अनुमति मांगी जा रही है। नंधौर के अलावा दाबका, कैलाश, देवा आदि नदियों के लिए यह कोशिश हो रही है। नंधौर में भी अनुमति मांगी गई है। यहां वन विभाग ने साफ किया कि किसी भी सूरत में आरबीएम को बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसकेबाद से ही नंधौर में रिवर ट्रेनिंग की मांग ठंडी पड़ गई है। जमरानी में भी एक बच्चे की मौत के बाद से राजस्व क्षेत्र के पट्टों से खनन बंद था। अब रिवर ट्रेनिंग के नाम पर अनुमति मिली तो नदी का सीना चाक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें