ज्योलीकोट। शहीद हीरा बल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को ग्राम सभा ज्योलीकोट की प्रथम खुली बैठक में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्या, जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरेलू जल कनेक्शन उपलब्ध न होना, जल टंकी की जर्जर अवस्था और खराब बिजली पोलों को बदलने पर चर्चा की गई। लोगों ने संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थित और समाधान के प्रति उदासीनता पर आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में ग्राम सभा के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए और ज्योलीकोट को एक आदर्श ग्राम सभा के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रधान नवल कुमार आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता जोशी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बीना बेनवाल, ग्राम विकास अधिकारी उमेश पलड़िया आदि रहे।