रामनगर। एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के सभागार में ओपन युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हिमांशु बिष्ट एवं शशांक खत्री की जोड़ी ने पवन गुप्ता व सचिन भारद्वाज की जोड़ी को 11-6, 11-8 एंव 11-9 से हराकर इस मैच को जीता।
इससे पूर्व सेमीफाइनल मैचों मेें पवन गुप्ता और सचिन की जोड़ी ने राहुल भंडारी एवं गर्वित लोहनी की जोड़ी और हिमांशु बिष्ट और शशांक की जोड़ी ने संजीव माहेश्वरी व अरविंद माहेश्वरी की जोड़ी को हरा फाइनल मेे जगह बनाई।
फाइनल के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार महेश माहेश्वरी, अरविंद चौधरी एंव गणेश रावत द्वारा वितरित किए गए। वहां नवीन चंद्र जोशी, इसरार अंसारी, इमरान अंसारी, मो. फैजल, आनंद सिह बिष्ट आदि थे।