फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल ही दिखा रहे गाइड लाइनों को ठेंगा

विज्ञापन
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर लगी भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना को लेकर केंद्र से लेकर राज्य स्तर तक एडवाइजरी और गाइड लाइन आ रही है। हल्द्वानी के दो बड़े सोबन सिंह जीना और सुशीला तिवारी अस्पताल मेें ही एडवाइजरी और गाइड लाइन दम तोड़ दे रही है। डाक्टर से परामर्श लेने के लिए पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन है और एक मीटर की दूरी बनाने जैसी जानकारी देने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 12 सौ 14 सौ मरीज ओपीडी में आते हैं जबकि एसटीएच में प्रतिदिन 14 सौ से 18 सौ मरीज ओपीडी में आते हैं। पर्चा बनवाने के लिए सभी सुबह से लाइन में लग जाते हैं। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए एक मीटर की दूरी, मास्क पहनने समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आ रही हैं। इसके बावजूद दोनों अस्पतालों में मरीज लंबी लाइन में लगकर पर्चा कटवा रहे हैं। साथ ही ओपीडी में डाक्टरों से परामर्श लेने के लिए भी लंबी लाइन लग रही है।
सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में खांसी और जुकाम वाले मरीजों के लिए ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए अलग से काउंटर खोला गया है। जबकि इमरजेंसी के बाहर लाइन लगाकर मरीजों के ईसीजी किए जा रहे है। लाइन के दौरान मरीजों ने एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी नहीं बना रखी है।
विज्ञापन

खांसी बुखार वालों के लिए अलग कांउटर बनवाया है। साथ ही फिजीशियन का कमरा भी अलग बना दिया है। ताकि खांसी जुकाम वाले मरीज ओपीडी कक्ष में प्रवेश न कर सकें। सभी को हिदायत दी जा रही है कि एक मीटर की दूरी बनाए रखें और मास्क लगाकर आएं।
-डॉ. हरीश लाल, सीएमएस बेस अस्पताल
खांसी जुकाम वाले मरीजों के लिए अभी अलग काउंटर नहीं बनवाया है। बुधवार से अलग काउंटर की व्यवस्था करेंगे। मरीजों के साथ तीमारदार बहुत अधिक आ रहे हैं। एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार आए और दूसरे मरीजों से एक मीटर की दूरी बनाकर रखे। साथ ही मास्क भी लगाकर आएं। अस्पताल में कोरोना को लेकर जागरूक करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. सीपी भैसोड़ा प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें