लोक निर्माण विभाग ने रविवार का क्रियाशाला और आईटीआई के पास सड़क बनाई। यह सड़क एक बरसात झेल नहीं पाई है। उसकी बजरी उधड़ गई। विभाग अब दोबारा मरम्मत का काम करा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने क्रियाशाला और मुखानी रोड पर नहर कवरिंग पर रविवार को सड़क बनाने का काम शुरू किया।
रात को हुई बरसात के कारण यह सड़क उधड़ने के साथ उसकी बजरी फैल गई। सबसे ज्यादा असर आईटीआई के पास हुआ है। यहां पर पहले भी कई बार सड़क खराब हो चुकी है। क्रियाशाला रोड और जहां पर यह रोड आईटीआई को जाने वाली रोड पर मिलती है, वहां भी सड़क उधड़ गई है। बाद में जब खबर लोनिवि अफसरों को मिली, तो शाम को दोबारा डामर डालने के साथ सड़क मरम्मत का काम शुरू किया गया। ब्यूरो