फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जनपद में 34 फीसदी ही बंटे मतदाता फॉर्म, तेजी लाने के निर्देश

Fri, 12 Jun 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में एसआईआर अभियान के तहत गणना फॉर्म वितरण और फीडिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए चलाया जा रहा है। अब तक 7,65,135 निर्वाचकों में से केवल 2,62,552 गणना फॉर्म बांटे गए हैं जो 34.31 फीसदी है।
विज्ञापन

रयाल ने एसआईआर की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सभी उपजिलाधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने को कहा। उपजिलाधिकारियों को बीएलओ से घर-घर जाकर फॉर्म वितरण और संकलन का कार्य युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से भी बीएलओ को सही विवरण देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें