फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज में गणित विभाग की आनलाइन कार्यशाला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पीजी कॉलेज में गणित विभाग द्वारा आयोजित आठ दिनी राष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में देश के नौ राज्यों के 350 से अधिक स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध छात्रों ने पंजीकरण किया था। गणित विभाग प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस आठ दिवसीय कार्यशाला में भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। जिसमेें इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डॉ.स्वप्निल श्रीवास्तव, डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्रा, केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान से डॉ. विपुल कक्कड़, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (गया) से डॉ. विवेक जैन प्रमुख थे। समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके जोशी ने सभी शिक्षाविदों, आयोजकों का आभार जताया। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर महेश चंद्र जोशी ने उम्मीद जाहिर की कि 2021 में गणितीय क्षेत्र में कुछ सुधार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें