फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फाटो-हाथीडगर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Tue, 22 Sep 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो और हाथीडगर पर्यटन जोन की ऑनलाइन बुकिंग सोमवार से शुरू हो गई है। दोनों जोन को एक अक्तूबर से पर्यटक पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। सोमवार से दोनों जोन की डे-विजिट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। फाटो जोन में रात्रि विश्राम की सुविधा के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई। एसडीओ संदीप गिरि ने बताया कि सोमवार से बुकिंग को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। संवाद
विज्ञापन



जिप्सियों के होंगे पंजीकरण
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो और हाथीडगर जोन में वन विभाग सीटीआर की तर्ज पर जिप्सियों के पंजीकरण कराने जा रहा है। वन विभाग ने दोनों जोन में 200 जिप्सियों का पंजीकरण करने का निर्णय लिया है। सीटीआर के छह जोन में केवल पंजीकृत जिप्सियों को ही जंगल सफारी की अनुमति दी जाती है। इसी तरह अब तराई पश्चिमी वन प्रभाग में भी केवल पंजीकृत जिप्सियों को प्रवेश देने की योजना बनाई गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ संदीप गिरि ने बताया कि फाटो और हाथीडगर जोन में 200 जिप्सियों का पंजीकरण करने की योजना है। इसके बाद केवल पंजीकृत वाहन ही जोन में जंगल सफारी करा सकेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
झिरना में नए बाघों की बढ़ी चहल-कदमी
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना पर्यटन जोन में इन दिनों नए बाघों की सक्रियता बढ़ने से पर्यटकों में उत्साह है। सफारी के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में नए युवा बाघों की मौजूदगी मिल रही है। सीटीआर के झिरना में पूरे मानसून सीजन में नए युवा बाघों की बढ़ती आवाजाही से पर्यटकों को सफारी के दौरान बाघों का दीदार होने की उम्मीद बढ़ी है। पार्क निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि झिरना जोन में बीते कुछ समय से नए युवा बाघों की चहलकदमी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें