रामनगर। जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का ढिकाला जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। जोन खुलने से पूर्व ही ढिकाला जोन की 15 दिसंबर तक की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है। इससे पार्क प्रशासन व पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों में काफी खुशी है।
हर साल मानसून सीजन के चलते कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन को 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि मानसून सीजन खत्म होने के बाद जोन को 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता है। इसके साथ ही सीटीआर के सभी जोन में रात्रि विश्राम को पर्यटकों के लिए शुरू किया जाता है। ढिकाला जोन की ऑनलाइन बुकिंग 15 दिसंबर तक की फुल हो गई है। विदेशी पर्यटकों की बुकिंग 30 जनवरी तक फुल हो गई है।