फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

Thu, 02 Apr 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के कानिया चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्राम सांवल्दे पश्चिम निवासी अमित (22) उर्फ दिगंबर पुत्र गोविंद सिंह, भास्कर और उमेश मंगलवार रात बाइक से रामनगर की ओर आ रहे थे। इसी बीच ग्राम पाटकोट निवासी पंकज बाइक से सांवल्दे की ओर जा रहा था। कानिया चौराहे के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। भीषण टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को रामनगर में सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अमित उर्फ दिगंबर को मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों में बड़ा अमित मजदूरी करता था। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद अन्य तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार को मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें