फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल से चीना बाबा चौराहे तक यातायात व्यवस्था वन वे करने के डीएम के आदेश

विज्ञापन
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में वन वे मार्ग में जाते बाइक सवार को रोकती पुलिस - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। पिछले दिनों मल्लीताल क्षेत्र के बीडी पांडे अस्पताल से चीना बाबा रोड के मध्य हुए सड़क हादसों का संज्ञान लेते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस रोड में यातायात व्यवस्था वन वे करने और नीचे से ऊपर की ओर दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश किए हैं। आदेश जारी होते ही यातायात पुलिस ने मंगलवार से ही इस पर अमल शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

रविवार को नशे में धुत्त एक सैलानी ने इसी रोड में बेकाबू हुई अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर दस लोगों को घायल कर दिया था। सोमवार को भी इसी रोड में एक वाहन चालक एक राह चलती महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया था। खड़ी चढ़ाई वाली इस सड़क में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए डीएमने मंगलवार को इस रोड में यातायात व्यवस्था को वन वे करने के आदेश जारी किए।
जिसके बाद यातायात पुलिस ने बीडी पांडे अस्पताल से चीना बाबा रोड तक यातायात वन वे कर दिया।
यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे से बीडी पांडे अस्पताल से चीना बाबा मंदिर तक सड़क किनारे खड़े दो पहिया वाहनों को हटाया गया और नैनीताल क्लब से बीडी पांडे अस्पताल की ओर आने वाले वाहनों को ही नीचे की ओर आने की छूट दी गई। जबकि अस्पताल के ऊपर की ओर दो पहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई है। इस दौरान पुलिस ने अस्पताल से ऊपर की ओर को जाने वाले वाहनों को रोक कर वापस कोतवाली से मस्जिद तिराहे से होते हुए भेजा जिसके चलते मस्जिद तिराहा क्षेत्र में रुकरुक कर जाम भी लगता रहा। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी मौके पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें