फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से एक और महिला की जान गई, डीआईजी भर्ती

विज्ञापन
हल्‍द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती डीआईजी जगतराम जोशी। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। डेंगू के डंक से एक महिला की मौत हो गई। डेंगू से मरने वालों की संख्या 13 हो चुकी है और अब तक 1355 मरीज सामने आ चुके हैं। डीआईजी कुमाऊं जगतराम जोशी भी डेंगू की चपेट में हैं और सेंट्रल हास्पिटल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

संजय कालोनी मल्ली बमौरी लालडांठ रोड निवासी सुंदर की पत्नी गोमती देवी (40) तेज बुखार से ग्रस्त थी। परिजन 22 सितबंर को उसे बेस अस्पताल ले गए और इंजेक्शन लगवाकर वापस घर ले आए। 23 सितंबर को गोमती देवी को परिजनों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। डेंगू होने के कारण गोमती को दो यूनिट प्लेटलेट्स भी चढ़ाई गई।
परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने चार यूनिट प्लेटलेट्स का इंतजाम करने के लिए कहा था। हालत में सुधार न होने देख 23 सितंबर की रात दो बजे परिजन गोमती देवी को श्री राम मूर्ति अस्पताल बरेली ले गए। इलाज के दौरान बुधवार सुबह गोमती देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर,
डीआईजी जगतराम जोशी को डेंगू होने के कारण सेंट्रल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. संजय जुयाल ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है और बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे के भीतर डेंगू के 56 नए मरीज मिले हैं। बेस अस्पताल में डेंगू के 67, एसटीएच में 10 और निजी अस्पताल में डेंगू के नौ मरीज भर्ती हैं। एलाइजा पॉजिटिव डेंगू के 86 मरीज भर्ती हैं। बेस अस्पताल में बुखार और डेंगू के 135 और एसटीएच में बुखार और डेंगू के 135 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें