फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल झील में डाले एक लाख मत्स्य बीज

Fri, 26 Jul 2024 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भीमताल झील में मछली के बीज डालते अधिकारी।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए बृहस्पतिवार को मत्स्य विभाग और पशुपालन विभाग ने भीमताल झील में मछलियों के एक लाख बीज डाले। मत्स्य विभाग के जनपद प्रभारी डॉ. विशाल दत्ता ने बताया कि झील में गोल्डन महाशीर के 25,000, जयंती रोहू और कतला मछली के 80 हजार मत्स्य बीज डाले गए। उन्होंने कहा कि विभाग गोल्डन महाशीर के प्रजनन पर ज्यादा ध्यान दे रहा है ताकि मत्स्य पालन से किसानों की आजीविका में वृद्धि हो सके। बताया कि जल्द नौकुचियाताल, सातताल और अन्य झीलों में मत्स्य बीज डाले जाएंगे। वहां प्रधान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रा, झील प्रभारी डॉ. विपिन कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीसी जोशी, डॉ. पीएस ह्यांकी, डॉ. सुरेश चंद्रा, उमा नेगी, शिखा आर्या, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें