नैनीताल। डीएसए मैदान में लैंडो लीग फुटबाल प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एफएफसी ने एचएफसी को 5-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में किलर्स एफसी ने डिमेंटर्स को 1-0 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में बाबा इलेवन ने नोवा एफसी को 7-0 से पराजित किया। मुकाबले में रेफरी बृजेश बिष्ट, तालिब खान और देवी बोरा रहे। इधर स्टेट बैंक मिनी चिल्ड्रन फुटबाल प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सनवाल स्कूल ने द मदर्स हार्ट स्कूल को 4-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में सरस्वती शिशु मंदिर और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल आमने-सामने रहे। तय समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मुकाबले में रेफरी राहुल देव रहे।