फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए एक घंटे टूल डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज में कर्मचारियों को दिसंबर से वेतन न मिलने से आक्रोश पनपता जा रहा है। रोडवेज कर्मचारी यूनियनों की ओर से गठित संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में बुधवार को प्रशासनिक शाखाओं और वर्कशाप के कर्मचारियों ने एक घंटे टूल डाउन कर क्षेत्रीय कार्यशाला काठगोदाम के गेट पर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के कुमाऊं मंडल के क्षेत्रीय कार्यशाला एवं मंडलीय प्रबंधक (संचालन) और तकनीकी कार्यालय की प्रशासनिक शाखाओं के कर्मचारी बुधवार दोपहर क्षेत्रीय कार्यशाला के गेट पर एकत्र हुए और दिसंबर 2021 से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वेतन न मिलने से निगम के सभी कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि निगम में कार्यरत संविदा/विशेष श्रेणी और कार्यशाला में कार्यरत जिन कर्मचारियों का वेतन दस हजार रुपये से भी कम है, उन्हें अधिक परेशानी हो रही है। कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन से शीघ्र दो महीने का वेतन देने की मांग की है।
प्रदर्शन में उमेश जोशी, डूंगर सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी, आरएस नेगी, रमेश चंद्र पडलिया, विक्रम सिंह, नरेंद्र, नंदी देवी, सुशीला, सरोज सती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें