फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में एक हेक्टेयर जंगल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के समीप हनुमान गढ़ी क्षेत्र के नीचे मनोरा और दुर्गापुर के बीच के जंगल में बृहस्पतिवार देर शाम आग लग गई। देखते ही देखते रात नौ बजे तक एक से डेढ़ हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर डीएफओ टीआर बीजू लाल के निर्देश के बाद मनोरा रेंज के आरओ बीएस मेहता, नैना रेंज की आरओ ममता चंद्र और नगर पालिका रेंज के आरओ प्रमोद तिवारी टीम के साथ पहुंच गए। 19 लोगों की टीम ने आग पर काबू पाया। डीएफओ टीआर बीजू लाल ने बताया कि तीन रेंज की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। उधर, मल्लीताल क्षेत्र में रात दो बजे झाड़ियों में लगी आग की चपेट में आने से कार को नुकसान पहुंचा है। सूचना के बाद दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। बुधवार देर रात दो बजे रिक्शा स्टैंड मल्लीताल से ऊपर मदर हार्ट स्कूल के पास राजमहल कंपाउंड में घर के बाहर झाड़ियों में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। एफएसओ चंदन लाल आर्य ने बताया कि आग बुझाने तक होटल अंकुर प्लाजा के पास खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, आग से रमेश मोंगा के मकान की खिड़कियां, दरवाजे भी जल गए। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। इस दौरान होटल शांता से पानी लेकर आग पर काबू पाया गया।
जंगल की आग से गोशाला और पुराना भवन जला
भीमताल। धारी में बबियाड़ के कैलाश द्वार के नीचे साननी जंगल में लगी आग आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई। आग की चपेट में भैरव दत्त पोखरिया का पुराना खंडहर भवन और गोशाला भी आ गई। आग फैलते हुए कौस्तुबानंद पोखरिया के आवासीय भवन तक पहुंच गई, जिससे किताबों और कपड़ों को नुकसान पहुंचा है। आग से ग्रामीणों के घर के आसपास रखी लकड़ियां और खेतों में रखे घास के लुटे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रधान पुष्पा देवी ने पटवारी हेम जोशी को आग से हुए नुकसान की सूचना दी।
विज्ञापन

आग बुझाने में सुनील कुमार, तुलसीदास पोखरिया, कृष्ण कुमार पोखरिया, हिमांशु पोखरिया, भोला सुयाल ने सहयोग किया। इधर ओखलकांडा ब्लॉक के वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास वनाग्नि से मल्ला ओखलकांडा निवासी प्रताप सिंह बर्गली के घर के पास रखी घास जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और वन विभाग कर्मियों ने आग पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक गेठिया, सेनिटोरियम की पहाड़ी में भी आग तेजी से फैल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें