फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, एक की मौत; चार घायल

Sat, 03 Oct 2026 07:36 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में शनिवार देर शाम भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो भूमियाधार के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो भूमियाधार के समीप शनिवार देर शाम अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब दो से तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद घायलों और मृतक को खाई से बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि हरियाणा से आए पर्यटक शनिवार को घूमने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे। शाम को घूमने के बाद देर शाम सभी स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। भूमियाधार के समीप पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। वाहन को खाई में गिरता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। खाई गहरी होने और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों और मृतक को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए भवाली अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि भूमियाधार के समीप स्कॉर्पियो के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। चार घायलों में एक व्यक्ति बात कर रहा है, लेकिन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मृतक के नाम की पुष्टि करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें