फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनभूलपुरा में 133 जांचों पर एक कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र को कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित किये जाने के बाद से यहां लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें काम कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम की मेहनत और यहां लगाये गए कर्फ़्यू का असर दिख रहा है। इस इलाके को सील किये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यहां 54000 लोगों का सर्वे किया है। यही नहीं 400 लोगों की कोरोना जांच भी की जा चुकी है। इन जांचों में अभी तक 3 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इस हिसाब से यहां पॉजिटिव केस की दर 133 सैम्पल पर है जो कि राष्ट्रीय दर से बहुत कम है। यह राहत की बात इसलिए है क्योंकि यहां से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा था जो अब कम होता दिख रहा है। --स्वास्थ्य विभाग की 35 टीमों ने किया काम : यहां स्वास्थ्य विभाग की 35 टीमों ने दिन रात काम किया जिसमें 240 स्वास्थ्य कर्मी जुटे रहे। इसमें कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करना, लोगों के स्वास्थ्य की जांच करना और कोरोना का सैम्पल लिया जाना तक शामिल रहा। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिवारजन का भी कई बार रिपीट टेस्ट लिए गया है। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एनके कांडपाल ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में 3 से 62 साल तक के लोगों के कोरोना जांच के सैम्पल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें