हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस की गिरफ्त में एम्बुलेंस से चोरी का माल सप्लाई करने वाले।
- फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। लॉकडाउन के बीच चोरी के माल की सप्लाई करने के लिये चोरों ने एंबुलेंस का सहारा लिया लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आ गए। चोरी का माल बरामद करने के साथ ही पुलिस ने एंबुलेंस को भी सीज किया है। कुछ दिन पूर्व बनभूलपुरा इलाके के गौला पार्किंग में खड़ी एक कार से अज्ञात चोरों ने टायर और अन्य सामान चुरा लिया था। पुलिस चोरों की धरपकड़ के लिए जुट गई। सोमवार देर शाम बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार क सूचना मिली कि दो युवक चोरी के सामान को एक एंबुलेंस में रखकर गौला रोड से राजपुरा की तरफ जा रहे हैं। सुशील कुमार ने गौला बाईपास रोड पर एंबुलेंस को रोककर तलाशी तो उसमें से चोरी के टायर, स्टेपनी और अन्य सामान बरामद हुवा। सुशील कुमार ने बताया कि एंबुलेंस में सवार गौजाजाली निवासी जावेद और मुन्ना टायर चोरी करने के बाद उन्हें राजपुरा में बेचने जा रहे थे । दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।