फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो प्लांट बंद होने से डेढ़ लाख की आबादी रही प्यासी

Sun, 18 Jun 2023 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी के राजेंद्र नगर क्षेत्र में टेंकर से पानी भरते क्षेत्र के लोग।     संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। जल संस्थान की ओर से शनिवार को लाइन शिफ्टिंग और इंटरकनेक्शन कार्य किया गया। इससे शहर में पानी की सप्लाई बंद रही। दो प्लांट बंद करने से डेढ़ लाख की आबादी पानी के लिए परेशान रही। शीशमहल, नवाबी रोड, मल्ला गोरखपुर, बाजार क्षेत्र, राजपुरा, इंदिरानगर, सुभाषनगर, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड और बरेली रोड तक कई क्षेत्रों के नल सूखे रहे। हालांकि जल संस्थान की ओर से टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति कराई गई।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में शहरवासियों को शीशमहल फिल्टर प्लांट से 38 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी मिलता है लेकिन शनिवार को प्लांट नंबर एक और दो बंद रहे। ऐसे में 14 एमएलडी पानी की सप्लाई बंद रही जिससे लोगों को टैंकरों से पानी भरने के लिए तेज धूप में लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

कोट-
नैनीताल रोड पर शीशमहल में मुख्य पेयजल वितरण लाइन में शिफ्टिंग कार्य के चलते दो प्लांट बंद किए गए हैं जिन इलाकों से पेयजल की समस्या सामने आई है वहां टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति कराई जा रही है। -रविशंकर लोशाली, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन


90 हजार लीटर पानी की हुई सप्लाई
हल्द्वानी। जल संस्थान अधिकारियों के अनुसार, सप्लाई बंद रहने से शनिवार को आठ विभागीय और 22 प्राइवेट टैंकरों के जरिये 90 हजार लीटर पानी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया गया।

दमुवाढूंगा में पानी को लेकर विवाद
हल्द्वानी। शाह फार्म जागनाथ कॉलोनी में नलकूप खराब होने से क्षेत्र में पेयजल समस्या बनी हुई है। जल संस्थान के कर्मचारी यहां नलकूप की खराब हुई मोटर की मरम्मत में जुटे हुए हैं। जल संस्थान के टैंकरों से पानी पहुंचने के बाद क्षेत्र में लोगों में आपसी तानाशाही के चलते विवाद होने लगा। कई लोग अपने बड़े बर्तनाें में पानी भरने लगे जिससे कई लोगों तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई।



वारसी कॉलोनी में एक माह बाद भी नहीं पहुंचा पानी
हल्द्वानी।
वार्ड नंबर 14 स्थित वारसी कॉलोनी के लोगों को एक माह बाद भी पेयजल संकट से निजात नहीं मिल पाई है। परेशान लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली का घेराव किया। इसके बाद जल संस्थान की टीम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने के लिए पहुंची। वहीं राजेंद्र नगर राजपुरा वार्ड नंबर 12 में भी पानी ही किल्लत होने पर लोग टैंकर मंगवाकर पानी भरने के लिए मजबूर रहे।


लीकेज, लो-वोल्टेज और रोस्टरिंग ने बढ़ाई समस्या
हल्द्वानी। शहर के रामपुर रोड़, देवलचौड़ और ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर लीकेज, लो-वोल्टेज की समस्या से पेयजल संकट बना हुआ है। वहीं विद्युत रोस्टरिंग से भी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पानी की किल्लत बनीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें