फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भारी पुलिस बल तैनात फिर भी नहीं खुलीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी थाने के कमलुवागांजा और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी समुदाय विशेष के लोगों की दुकानें बंद रहीं। हालांकि क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। अफसरों ने पुलिसकर्मियों को 24 घंटे तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को एक युवक पर गाय के साथ क्रूरता का आरोप लगा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया था। उसके बाद वहां हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने समुदाय विशेष की दुकानें बंद करा दी थीं। शनिवार को भी दुकानें नहीं खुलीं।
एसएसपी पंकज भट्ट नेे मुखानी थाना क्षेत्र में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। ताकि माहौल न बिगड़ने पाए। सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि मुखानी थानाक्षेत्र में स्थिति सामान्य है। पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

-
लामाचौड़ चौराहे पर किया हनुमान चालीसा का पाठ
हल्द्वानी। भाजयुमो प्रदेश मंत्री विपिन पांडे के नेतृत्व में शुक्रवार को आनंदम बैंक्वेट हॉल में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ था, शनिवार को लोगों ने लामाचौड़ चौराहे के किनारे हनुमान चालीसा का पाठ किया। तय किया गया है कि अब हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस मौके पर विकास क्वीरा, नवल जोशी, यतिन पांडे, मनीष, विशाल जोशी, वैभव जोशी, भीम बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद



अल्पसंख्यक दुकानदारों को सुरक्षा दे पुलिस : सपा
हल्द्वानी। मुखानी में हुई घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने एसएसपी को संबोधित ज्ञापन एसपी सिटी हरबंश सिंह को सौंपा। उन्होंने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शनिवार को सपा नेता बहुउद्देशीय भवन पहुंचे। कहा कि गाय के साथ क्रूरता की घटना निंदनीय है, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एक व्यक्ति की सजा पूरे समाज को नहीं दी जानी चाहिए। कहा कि कुछ शरारती तत्व पुरौला की तर्ज पर अल्पसंख्यकों को डरा-धमका रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यहां पुरौला जैसी घटना को किसी भी समुदाय के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस दौरान जावेद सिद्दीकी, अरशद अयूब, पार्षद रईस अहमद (गुड्डू), इस्लाम मिकरानी, रेहान अहमद, नासिर हुसैन, अब्दुल हसीब, उमैर मतीन, मारूफ अंसारी, जावेद मिकरानी आदि मौजूद रहे।
इधर, परिवर्तनकामी छात्र संगठन और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन दिया। कहा कि अल्पसंख्यक कामगारों का उत्पीड़न बंद किया जाए। ज्ञापन देने वालों में महेश, चंदन, रूपाली, विपिन चंद्र और शेखर आदि मौजूद रहे। संवाद

20 को मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे वाम दल
हल्द्वानी। भाकपा, माकपा और भाकपा (माले) 20 जून को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर संयुक्त प्रदर्शन करेगी। देहरादून में हुई संयुक्त बैठक के बाद यह जानकारी भाकपा माले के नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें