फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव के जयकारों के साथ डेढ़ लाख श्रृद्धालु पहुंचे छोटा कैलास

विज्ञापन
छोटा कैलाश में शिवरात्रि पर लाखों की संख्या में लोगों ने पहुंच पूजा अर्चना की। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। महा शिवरात्रि पर बृहस्पतिवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं को हुजूम उमड़ा। उन्होंने पूजा अर्चना कर भोले नाथ का जलाभिषेक किया। छोटा कैलाश में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। शिव के जयकारों से मंदिर परिसर शाम तक गूंजता रहा।
विज्ञापन

तड़के चार बजे से यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह क्रम शाम छह बजे तक जारी रहा। मनरेगा योजना से बने पार्वती कुंड में लोगों ने पार्वती कुंड में सूक्ष्म स्नान किया। विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, मंदिर समिति अध्यक्ष गुमान सिंह संभल, डॉ. केदार पलड़िया, संजय साह, प्रेमबल्लभ बृजवासी, दुर्गादत्त पलड़िया, संतोष शर्मा, मनोज शर्मा, धमेंद्र शर्मा, प्रधान तारा पलड़िया आदि भी पहुंचे।
विधायक ने दिए सौंदर्यीकरण को दिए तीन लाख
विधायक राम सिंह कैड़ा ने पत्नी कमलेश कैड़ा के साथ छोटशा कैलाश पहुंच पूजा अर्चना की। साथ ही कैड़ा ने मंदिर में सौंदर्यीकरण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की और मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कहीं।
विज्ञापन

पानी, बिजली और स्वास्थ्य विभाग की टीम रही मुस्तैद
छोटा कैलाश में पहली बार लोगों को पीने का पानी मिला। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मुस्तैद रही। वहीं एसडीएम प्रतीक जैन, थानाध्यक्ष रमेश बोरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यहां भी श्रद्धालुओं का तांता
- गरमपानी के खैरना स्थित सोमवारी महाराज शिव मंदिर, गुप्तेश्वर महादेवश् मंदिर, मर्नसा, घटेश्वर मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की। हरिद्वार से बेतालघाट गंगाजल लेकर आए केशव सिंह, प्रेमबुधोड़ी, लक्ष्मण सिंह, रवि वर्मा, शिव सिंह, ललिात रिखाडी आदि मंदिर पहुंचे।
- ज्योलीकोट के सिधेश्वर महादेव शिवालय सरियाताल, बल्दियाखान और गांवों के मंदिरों में जलाभिषेक हुआ।
- भवाली के देवी मंदिर में पुजारी पंकज कपिल ने बताया कि शिवरात्रि पर सुबह छह बजे से लोग भगवान शिव को जलाभिषेक करने पहुंचे। रामगढ़ रोड स्थित गागर से तीन किमी खड़ी चढ़ाई में स्थित झंडी धार मंदिर में लोगों पूजा अर्चना की। श्री साईं कुटिया गायत्री पीठ कैंची धाम में शिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ लगी रही। आयोजक चंदन तिवारी ने बताया कि लोग दर्शन के लिए आते रहे। सेनिटोरियम में स्थित जाबर महादेव मंदिर में शिव भक्तों ने 21 लीटर दूध का जलाभिषेक किया। इस दौरान हितेश साह, संतोष तिवारी, कंचन साह, चंदन कपकोटी, पंकज अदिति मौजूद रहे।
- भीमताल के भीमेश्वर महादेव मंदिर में तीन हजार से अधिक लोगों शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। धानाचूली, परबड़ा के शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें