फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गुस्साएं उपनल कर्मियों ने निकाला जुलूस

Wed, 20 Aug 2025 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में वेतन देने की मांग को लेकर प्रिंसीपल कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते उ
विज्ञापन
हल्द्वानी। पांच माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के उपनल कर्मियों ने मंगलवार को जुलूस निकाला। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का घेराव कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उन्होंने बुधवार सुबह कार्य बहिष्कार के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर में भीख मांगकर विरोध जताने की बात कही।
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में मेडिकल कॉलेज पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को भुखमरी की कगार पर आ चुके कर्मियों पर दया नहीं आ रही है। कहा कि वेतन की मांग करने पर शासन में पदों के सृजन का काम चलने का बहाना बनाया जा रहा है। वहां राजेंद्र बिष्ट, दीपा शर्मा, नीलम बिष्ट, पंकज खुल्वे, मनीष तिवारी, प्रताप बोरा, डूंगर सिंह मटियानी आदि थे।

मरीजों को हुई परेशानी
सुबह नौ से 12 बजे तक तीन घंटे के कार्य बहिष्कार के कारण अस्पताल में भी मरीजों और चिकित्सकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वार्ड में भी भर्ती मरीजों को लाने ले जाने में दिक्कतें हुई। बिलिंग और ओपीडी काउंटरों में भी धीमी गति से काम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोनाकाल में जब सबने हाथ खड़े कर दिए, तब उपनल कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी लेकिन शासन सब भूल गया। - शंभु दत्त बुधानी
उपनल कर्मी किराया नहीं दे पा रहे हैं। जो थोड़ा बहुत बचत थी वह भी समाप्त हो गई है। उधारी इतनी बढ़ गई कि अब मांगने में भी शर्म आ रही है। - मनोज जोशी
बगैर वेतन के कर्मचारी कैसे अपने बच्चों का पालन करें। अधिकारियों यह नहीं दिख रहा है। वेतन नहीं मिलने से 659 कर्मी हताश हो चुके हैं। - कविता मनराल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें