फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बनभूलपुरा में मारा छापा, तीन लोगों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ा

Mon, 09 Mar 2026 10:15 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

 हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्ति विभाग की छापेमारी में तीन लोग अवैध रूप से घरेलू गैस रिफिलिंग करते पकड़े गए। तीनों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
बनभूलपुरा में गैस रिफिलिंग के खिलाफ कार्रवाई करती पूर्ति विभाग की टीम। - फोटो : स्रोत विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्ति विभाग ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में तीन लोगों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते रंगे हाथ पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बीते शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम में घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


इस क्रम में रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मा के नेतृत्व में टीम ने बनभूलपुरा में लाइन नंबर-सात का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों में घरेलू रसोई गैस से छोटे सिलिंडरों में गैस भरी जा रही थी। डीएसओ वर्मा के मुताबिक मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत शिवम, शादाब और मुसैब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी, पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, जगमोहन नेगी, ललित मेर, सुबोध त्रिपाठी, गौरव जोशी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें