भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में शनिवार को श्री सिद्धि मां की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री सिद्धि मां का ध्यान लगाने के साथ पूजा-अर्चना करने के साथ ही बाबा नीब करौरी महाराज का भी आशीर्वाद लिया। सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह, सैलेश साह, एमपी सिंह, अनिल साह, गिरीश तिवारी, ज्ञान सिंह बिष्ट, देवेश अग्रवाल, पंकज निगल्टिया, महेंद्र सिंह आदि थे।