हल्द्वानी। लॉकडाउन के दिल्ली पब्लिक स्कूल की ऑनलाइन कक्षाएं बच्चों को खूब भा रही हैं। प्रधानाचार्या रंजना शाही की पहल पर विद्यालय की दैनिक संचालन व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया है । लगभग 900 बच्चों को प्रतिदिन विषयवार ऑनलाइन वीडियोज और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है । योग, स्पोर्ट्स, म्यूजिक, डांस के टिप्स भी दिए जा रहे हैं। विशेष प्रार्थना सभाओं के जरिए कोरोना वायरस से बचाव के तरीके भी बताये जा रहे हैं।