ऊधम सिंह नगर के सुल्तानपुरपट्टी में परिवार समेत प्रदर्शन करते मजदूर।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सुल्तानपुर पट्टी(ऊधमसिंह नगर)। लॉकडाउन में फंसे कोसी नदी किनारे रह रहे मजदूर परिवारों के समक्ष अब राशन का संकट गहरा गया है। उनके भूखे रहने की नौबत आ गई है। शनिवार को मज़दूरों ने अपने बच्चों समेत अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को पांच दिन पहले शासन-प्रशासन ने राशन बांटा था, जो अब ख़त्म हो गया है, जिससे उनके बच्चे अब भूख से बिलबिला रहे हैं। मजदूरों का आरोप है कि पांच दिन पहले राशन देने के बाद किसी भी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली। अब उनकी हालत दयनीय होती जा रही है।
सभी मजदूरों ने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द राशन सामग्री मुहैया कराने की मांग की ।