फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नमाज पढ़ी फिर खुद को गोली से उड़ा दिया

Thu, 07 Dec 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
विज्ञापन
हल्‍द्वानी मृतक सैयद रईस का फाइल फोटो। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बनभूलपुरा के लाइन नंबर 10 में बुजुर्ग टैक्सी चालक ने पहले कुर्सी में बैठकर मगरिब की नमाज पढ़ी फिर लाइसेंसी दो नाली बंदूक से खुद को गोली से उड़ा दिया। बुजुर्ग की खुदकुशी से घर वाले दंग रह गए। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पुलिस ने घर वालों से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि वह इन दिनों मानसिक रूप से बीमार थे। सैयद रईस मियां (75) पेशे से टैक्सी चालक थे। परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिमागी तौर पर संतुलन भी गड़बड़ा गया था।

बुधवार की शाम को उनके बेटे रिहान मस्जिद में मगरिब की नमाज पढ़ने चले गए जबकि घर में सिर्फ रईस मियां की पत्नी अफरोजा और बहू सना थी। वह भी घर में नमाज पढ़ रही थीं। बेटे रिहान ने बताया कि रईस मियां ने कुर्सी बैठकर नमाज पढ़ी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने लाइसेंसी दो नाली बंदूक अलमारी से निकाली। बंदूक जमीन पर रख नाली गर्दन पर टिकाई और ट्रिगर दबा दिया, जिससे गोली आर पार हो गई। गोली की आवाज से घर में हड़कंप मच गया।

परिजन उन्हें लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल  पुलिस बल के साथ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। रईस मियां के पांच बेटे और चार बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें