लालकुआं। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था के प्रतीक बूढ़ी दीपावली एवं लोकपर्व इगास को इस वर्ष लालकुआं स्थित मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में भव्य एवं दिव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दीपदान किया जाएगा। साथ ही गो माता का विधिवत पूजन, पारंपरिक लोकखेल भेलो का आयोजन तथा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने बताया कि मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट होंगे।