फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल के दाम बढ़ाने पर भड़का आक्रोश

Mon, 02 Mar 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा घोषित आम बजट और रेल बजट को जनविरोधी बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। पेट्रो मूल्य वृद्धि पर भी उन्होंने आक्रोश जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


यहां स्टेशन चौराहे पर युवक कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कहा आम बजट में गरीब परिवारों को राहत नहीं दी गई। सर्विस टैक्स बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपए की वृद्धि कर महंगाई को बढ़ावा दिया है। यदि बढ़ा मूल्य वापस न लिया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पुष्कर दानू, डीपीसी मेंबर गिरधर बम, हरीश बिसौती, ओम पाल कश्यप, इमरान खान, मोहन कुणाई, हेमंत पांडे, हरीश जोशी, अर्जुन सिंह, अमजद खान समेत दर्जनों कार्याकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 01 एलकेयूपीटी 1, लालकुआं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें