फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोमलांगी सिया प्यारी तू कहां, ढूंढता फिरता हूं तुझको मैं यहां..

Sat, 17 Oct 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/हल्द्वानी। शारदीय नवरात्र पर इन दिनों रामलीला आयोजन की धूम है। मौसम एवं बारिश के चलते शाम को कड़ाके की ठंड हो रही है लेकिन मंचन के दौरान लगने वाली भीड़ इस बात का प्रमाण है कि यहां आस्था के आगे ठंड फीकी पड़ रही है।
विज्ञापन

नैनीताल में छठे दिन की रामलीला की शुरुआत सीता हरण के दृश्य के साथ हुई। सीता हरण के बाद राम के विरह गीत ''''...कोमलांगी सिया प्यारी तू कहां, ढूंढता फिरता हूं तुझको मैं यहां'''' पर लोगों की आंखें भर आईं। नव सांस्कृतिक सतसंग समिति शेर का डांडा की रामलीला में सूर्पणखा नासिका छेदन आकर्षण रहा
हल्द्वानी में प्राचीन श्री रामलीला मैदान में दिन की लीला में भगवान श्रीराम और शबरी के मिलन से लेकर राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सुग्रीव के राज्याभिषेक और हनुमान जी के लंका दहन तक का मंचन किया गया।
विज्ञापन


यहां भी हुए आयोजन
हल्द्वानी। पंचायत घर में आदर्श ग्रामीण श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के छठवें दिन शबरी आश्रम प्रसंग का मंचन किया गया। यहां श्रीराम शबरी से कहते हैं शबरी काहे करत है देर, मो को बेर दो ये बेर...। वहां दीवान सिंह मेहरा, मोहन सिंह नेगी, आनंद सिंह पडियार, रवि पडियार आदि थे।
शीशमहल : शीशमहल रामलीला के चतुर्थ दिवस मंथरा-कैकई संवाद, दशरथ-कैकई प्रसंग और श्रीराम वनवास का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान काठगोदाम के कोतवाल जसवीर सिंह चौहान ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की।
काठगोदाम : काठगोदाम रामलीला कमेटी की ओर से नगर निगम इंटर कॉलेज में आयोजित रामलीला महोत्सव के छठे दिन सूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध और सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। यहां कमेटी अध्यक्ष संदीप राणा, नीरज तिवारी, हिमांशु पांडे, संजय साह आदि मौजूद रहे।
ऊंचापुल : श्री रामलीला कमेटी ऊंचापुल में केवट संवाद और भरत मिलाप का सुंदर मंचन किया गया। जिसमें भरत को वापस अयोध्या लाने और केकई-भरत संवाद का सुंदर संवाद हुआ। राम की भूमिका हर्षित रावत, लक्ष्मण तरुण कबडवाल, भरत की भूमिका मानस पंत और शत्रुघ्न का अभिनय गौरांश जोशी ने निभाई।

मूसा बांगर में धूमधाम से निकली राम बरात
कालाढूंगी। नवजागृति रामलीला मंच मूसाबंगर में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम की बरात का आयोजन किया गया। बरात पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद नरेश बुधलाकोटी के आवास पर पहुंची जहां बरातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद बारात रामलीला मंच पर पहुंची। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष पंकज ढौंडियाल, उपाध्यक्ष ललित सनवाल, सचिव बास्वानंद जोशी, मोहन पांडेय, कमल बुधलाकोटी, कमल जोशी आदि थे। संवाद

सूर्पणखा के नाख काटने का मंचन लोगों को भाया
भवाली। आदर्श रामलीला कमेटी भवाली की रामलीला में पंचवटी में सूर्पनखा के आगमन, भगवान श्री राम और लक्ष्मण से संवाद, सूर्पनखा नासिका छेदन के साथ खर-दूषण वध के रोमांचक दृश्यों का मंचन लोगों को बेहद पसंद आया। इस दौरान अध्यक्ष बालम सिंह मेहरा, राजेंद्र प्रसाद कपिल, हरिशंकर कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें