पतलोट (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र से बीमा कंपनी के अधिकारियों से किसानों को आलू की फसल का पूरा बीमा देने को कहा है। कहा कि बीमा पूरा नहीं मिलने से धारी, भीमताल, ओखलकांडा और रामगढ़ के किसानों में नाराजगी है। बीमा पूरा नहीं मिलने की शिकायत उन्होंने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की थी। मंत्री ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को पूरा बीमा दिलाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अभी तक बीमा नहीं दिया गया है।