फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: समस्याओं से कन्नी काट रहे अधिकारी, रस्म अदायगी बनी चौपाल

Tue, 11 Jun 2024 05:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी के वार्ड 52 में नगर निगम द्वारा लगाई गई चोपाल में मौजूद नगर आयुक्त विशाल मिश्रा व अन्
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम की ओर से आयोजित चौपाल में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर लोग इस कार्यक्रम के प्रति रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे यह कार्यक्रम केवल रस्मअदायगी भर बनता जा रहा है। केवल अतिक्रमण, सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि पर कार्रवाई हो पा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से सभी वार्डों में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। नियमानुसार चौपाल में नगर निगम के अलावा बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को होना चाहिए। पर अन्य विभागों के अधिकारी नहीं पहुंच रहे हैं। विकास कार्यों के लिए निगम के पास बजट की भारी कमी है। ऐसे में समस्याओं को हल कराने के लिए आयोजित चौपाल का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि नगर निगम के पास सड़क बनाने के लिए बजट नहीं है। बजट मिलने पर सड़क बनाई जाएंगी। कहा कि नालियां बनाने के लिए भी निगम के पास बजट नहीं है।



सड़क, स्ट्रीट लाइट और सफाई की उठी मांग
हल्द्वानी। नगर निगम ने वार्ड 51 में चौपाल लगाई। यहां लोगों ने स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई। इस पर नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा कि जहां केबल बिछाई गई है, वहां मंगलवार से लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नालियों की सफाई को लेकर उन्होंने कहा कि नए वार्ड में 40 सफाईकर्मियों की टीम को लगाया गया है। नालियां जल्द साफ की जाएंगी। वहीं, वार्ड 52 में सफाई, स्ट्रीट लाइट, खराब सड़क और नई नालियों की मांग उठी। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने लोगों से कहा कि जिन गलियों में स्ट्रीट लाइटों की केबल नहीं डाली गई है। वहां जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। कहा कि बजट मिलने के बाद सड़क और नई नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें