फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अवे ऑल बोट्स प्रतियोगिता का राज्यपाल ने किया फ्लैग ऑफ

Tue, 11 Jun 2024 05:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सोमवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की ओर से नैनीझील में आयोजित अवे ऑल बोट्स प्रतियोगिता का फ्लैग ऑफ किया। राज्यपाल ने स्वयं बोट में सफर कर इस प्रतियोगिता को देखा। उन्होंने विजेता नाविकों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा एनसीसी की ओर से जिस प्रकार अपनी तैयारी, प्रशिक्षण और एक समन्वय का उदाहरण पेश किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अवे ऑल बोट्स राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी समुद्री ताकत के लिए जरूरी है और हमें हर वक्त चुनौती के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एनसीसी उत्कृष्ट कार्य कर रही है। राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स और मुख्यालय के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, कमोडोर बल राजेश सिंह, ग्रुप कमांडर, ले. कर्नल रोहिताश पंवार, कर्नल राजेश कौशिक, कमांडर एस नागराजन, ले. कर्नल बीएस खण्डका, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह, डॉ. रितेश साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें