फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पॉलीशीट में अफसरों का दौरा, प्लाईवुड गोदाम के कागजात मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पॉलीशीट वार्ड-पांच में नशेड़ियों से परेशान लोगों को अब राहत मिलेगी। पिछले दिनों अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार शाम नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान व एसडीएम राहुल शाह ने वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने प्लाई गोदाम संचालक से कागजात तलब करने के साथ ही आसपास लोगों से जानकारी जुटाई। साथ ही खाली प्लाटों का निरीक्षण कर इनके स्वामियों से इनकी चहारदीवारी करनेदे लिएको कहा गया। नगर आयुक्त ऋचा ने बताया कि महिला सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। पुलिस को नियमित गश्त करने के लिए कहा गया है। वार्ड के निवासी विक्रम अधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई पर आभार जताते हुए कहा कि पुलिस गश्त नियमित की जाए तो नशेड़ियों पर सख्ती से अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें