फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: ज्योलीकोट में स्टंट...हल्द्वानी में कार्रवाई, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का पुलिस ने लिए संज्ञान

Mon, 07 Jul 2025 12:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। एसएसपी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लिया तो पुलिस ने पर्यटक के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
ज्योलीकोट क्षेत्र में कार से बाहर निकलकर स्टंट करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योलीकोट क्षेत्र में कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। एसएसपी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लिया तो पुलिस ने पर्यटक के खिलाफ कार्रवाई की।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में हरियाणा नंबर की चलती कार में ज्योलीकोट के पास पर्यटक सनरूफ से बाहर निकलकर फोटोग्राफी करते नजर आए। एसएसपी के निर्देश पर हल्द्वानी में वाहन चालक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें