फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सीजन में फोन बंद न रखें अधिकारी : एसडीएम वर्मा

Sun, 30 Jun 2024 06:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। एसडीएम परितोष वर्मा ने लालकुआं तहसील के उप राजस्व निरीक्षकों के साथ बैठक कर बरसात के दौरान अपने फोन चालू रखने तथा लालकुआं तहसील क्षेत्र में ही निवास करने के निर्देश देते हुए लिखित आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में लालकुआं तहसील क्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं जो कि पूरी तरह आपदा से घिर जाते हैं, ऐसे क्षेत्र की उप राजस्व निरीक्षकों को निगरानी रखने की सख्त जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिए कि वह अपना फोन 24 घंटे ऑन रखेंगे और तहसील क्षेत्र में ही निवास कर किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति से तहसील के कंट्रोल रूम और उन्हें अवगत कराएंगे। बैठक में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, रजिस्टर कानून गो मोहित बोरा, उप राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, बीरेंद्र चंद, विनोद चंद्र चोपड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें