फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सुरक्षा दीवार लगाकर बलियानाला क्षेत्र को किया आंशिक सुरक्षित

Sun, 30 Jun 2024 06:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मल्लीताल चार्टनलॉज क्षेत्र में लगी हुई जियो बैग की अस्थाई दीवार ।
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के सबसे संवेदनशील बलियानाला की सुरक्षा के मद्देनजर प्राथमिकता के क्रम में क्षेत्र की बसासत वाले हरिनगर को सुरक्षा दीवार लगाकर आंशिक सुरक्षित कर लिया गया है। पानी की निकासी के लिए बसासत से बलिया गधेरे तक नाला निर्माण भी किया जा चुका है। एहतियातन नवनिर्मित सुरक्षा दीवार समेत अन्य को भी पाॅलीथिन और तिरपाल से ढका जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जनवरी में कार्य की शुरुआत हुई थी। सबसे पहले जीआईसी विद्यालय परिसर से रास्ता तैयार कर उसे जीआईसी मैदान से बलियानाला की ओर ले जाया गया। वर्ष 2018 में यहां हुए हुए बड़े भूस्खलन के बाद रईस होटल आवासीय परिक्षेत्र और वीरभट्टी मार्ग नेस्तोनाबूत हो गया था। वहीं इससे लगा हरिनगर और जीआईसी भी संवेदनशील बन गए थे।
सहायक अभियंता प्रमोद पाठक ने बताया कि 177.01 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति और संबंधित निविदा के बाद यहां सुरक्षा कार्य शुरू हो गया है। अब तक जीआईसी के प्रवेश द्वार से विद्यालय खेल मैदान तक मार्ग निर्माण और सीसी हो चुकी है। भूस्खलन प्रभावित बसासत वाले क्षेत्र के नीचे भी सुरक्षा दीवार बना ली गई है। पानी की निकासी के लिए नाला बना दिया गया है।
विज्ञापन


अब तक नोटिस नहीं
बरसात के देखते हुए वर्ष 2018 से बीते वर्ष तक हरिनगर में रहने वाले लगभग 60 परिवारों को नोेटिस दिए जाते थे। इसमें से कुछ किराये पर अन्यत्र रहते जबकि कुछ प्राइमरी और अन्य विद्यालयों में शरण लेते थे। नगर पालिका कर्मी सूरज चौहान ने बताया कि इस बार अभी तक नोटिस के बाबत उच्चाधिकारियों के निर्देश नहीं मिले हैं। निर्देश के क्रम में ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

चार्टन लॉज के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में मिट्टी गिरी, लोगों में दहशत

नैनीताल। मल्लीताल चार्टन लॉज क्षेत्र में बीते वर्ष भूस्खलन के बाद लगाई गई जियो बैग की अस्थायी दीवार के ऊपर से इन दिनों मिट्टी गिरने लगी है। क्षेत्र में हलचल देखते हुए लोगों में दहशत है। हालांकि सूचना के बाद जिला प्रशासन की ओर से निरीक्षण के लिए टीम भेज दी गई है। निरीक्षण के बाद क्षेत्र में जरूरत के अनुसार कार्य कराए जाएंगे।
बता दें कि बीते वर्ष 23 सितंबर को मल्लीताल चार्टन लाॅज क्षेत्र में भूस्खलन के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ध्वस्त हो गया था। मकान गिरने से नीचे के दो अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से 22 मकानों को खाली कराकर लोगों को अन्यत्र विस्थापित किया था। भू वैज्ञानिक के साथ टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर भूस्खलन रोकने के सुझाव दिए थे। लोनिवि ने भूस्खलन के ऊपरी क्षेत्र को पानी से बचाव के लिए तिरपाल डालकर सुरक्षा दी। साथ ही क्षेत्र में एक हजार से ज्यादा जियो बैग की सुरक्षा दीवार में लगाने के साथ लटके मकान को पूर्ण रूप से ध्वस्त कराया। अब इस बार फिर बरसात शुरू होते ही क्षेत्र में मिट्टी गिरने लगी है जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में टीम भेजी गई है। रिपोर्ट मिलने पर उसी आधार पर सुरक्षा कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें