फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की सीधी भर्ती का विरोध

Wed, 08 Jul 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के प्रमोशन पर रोक लगाने के विरोध में मंगलवार को बीएसएनएल कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उच्च प्रबंधन के स्तर से सीधी भर्ती प्रारंभ करने की नीति पर भी नाराजगी जताई। कर्मियों ने विरोध में तीन दिवसीय धरने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बीएसएनएल में प्रबंध तंत्र ने मिडिल मैनेजमेंट के अधिकारियों के आगे प्रमोशन पर रोक लगा दी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में मंगलवार को आवास विकास स्थित बीएसएनएल कार्यालय में एआईबीएसएनएलईए ने धरना दिया। एसोसिएशन के जिला सचिव नवीन चंद्र कांडपाल ने कहा कि धरना नौ जुलाई तक चलेगा।

कहा कि बीएसएनएल प्रबंधन नई दिल्ली के उच्च स्तर पर सीधी भर्ती से अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया अमल में लाते हुए मिडिल मैनेजमेंट के अधिकारियों के भावी प्रमोशन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


 उन्होंने एमटी की वाह्य कोटा से भर्ती ई-1, ई-2 वेतनमानों की घोषणा, अधिकारियों की प्रोन्नति, वेतनमान संशोधन एवं नए भर्ती नियम की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्रबंधन द्वारा शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान एके सक्सेना, एनसी कांडपाल, एलएम जोशी, एसएस रौतेला, एससी पंत, अनूप गोस्वामी, टीएस पांगती, एके पांडे, प्रेम दास, एके बख्शी, मोहन रस्तोगी, जीएस बिष्ट, पुष्पा पांगती आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें