फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार्डधारकों के राशन से मारी जा रही चुंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सस्ता गल्ला विक्रेता कार्डधारकों को पूरा राशन नहीं दे रहे हैं। कई विक्रेता 200 ग्राम प्रति यूनिट तक राशन की कटौती कर रहे हैं। प्रति यूनिट कितना राशन दिया जाना है, दुकानों पर इसका बोर्ड तक नहीं लगा है। इससे अनजान कार्डधारक ठगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नियमों की बात करें, तो सस्ता गल्ला की दुकानों पर स्पष्ट लिखा होना चाहिए कि किस कार्ड पर कितना राशन मिलेगा। साथ ही कार्ड धारकों को बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगाने के दौरान लैपटाॅप पर भी देखना चाहिए कि उन्हें कितना चावल और गेहूं मिल रहा है।
हल्दूचौड़ निवासी एक कार्ड धारक ने नाम न छापने की शर्त में बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेता 200 ग्राम राशन प्रति यूनिट तक कम दे रहे हैं। शिकायत करने पर वे कहते हैं कि गोदाम से ही उन्हें कम राशन मिल रहा है। हल्द्वानी, लालकुआं और बिंदुखत्ता में भी इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

एक सस्ता गल्ला विक्रेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई दुकानदार कम राशन दे रहे हैं। विभाग के अधिकारी कभी छापा मारें तो धांधली पकड़ में आ सकती है।



इतना मिलता है राशन -
सफेद कार्ड पर - गेहूं 1.900 किलो प्रति यूनिट, चावल 3.100 किलोग्राम प्रति यूनिट
पीले कार्ड में - चावल पांच किलो प्रति यूनिट
अंत्योदय (गुलाबी कार्ड) - 13.300 किलो गेहूं, 21.700 किलो चावल, एक किलो चीनी प्रति कार्ड के हिसाब से मिलता है।
=- कोट-
विभाग के पास शिकायत नहीं पहुंची है। जल्द ही छापे मारे जाएंगे। पकड़ में आने पर कार्रवाई की जाएगी। कार्डधारक राशन लेते वक्त जब बायोमेट्रिक मशीन पर फिंगर लगाते समय लैपटॉप पर देखना चाहिए। लैपटाॅप में सब लिखा आता है। उस हिसाब से ही राशन लेना चाहिए। कम राशन देने वालों की शिकायत विभाग के अधिकारियों से कर सकते हैं।
विज्ञापन

-गिरीश जोशी, एआरओ हल्द्वानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें