फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गांधीनगर में दुकान के बाहर कब्जा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गांधीनगर में पिछले दिनों हुए पथराव के बाद बनभूलपुरा थाना पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर दस दुकानों के आगे किए अतिक्रमण को हटाने के साथ ही ट्रांसफार्मर से सटाकर बनाए खोखे को भी हटा दिया। पुलिस की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली रही।
विज्ञापन


मंगलपड़ाव मछली बाजार से निकलने वाले मार्ग पर स्थित चौराहे के आसपास दुकानदारों ने अतिक्रमण किया है। मंगलवार को बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने पुलिसबल के साथ सड़क पर कब्जा करने वाले दुकानदारों को सामान हटाने की हिदायत दी। इस चौराहे से एक रास्ता गांधीनगर, दूसरा लाइन नंबर-आठ व एक 12 को निकलता है। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। इस बीच दुकान से बाहर निकाली गई झाप आदि को हटाया गया। ट्रांसफार्मर से सटाकर रखे गए खोखे को भी यूपीसीएल की टीम की मौजूदगी में हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें