फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवती से एंबुलेंस में अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर।
विज्ञापन

रामनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर एंबुलेंस में छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की गई। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसने नौकरी के लिए रामनगर सब्जी मंडी निवासी सलीम से बात की थी। आरोपी ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस चलाता है और वह उसे नौकरी दिला देगा। बताया कि आरोपी सोमवार को उसे निजी अस्पताल की एंबुलेंस से काशीपुर की ओर ले गया। इसी समय उसने उसके साथ अश्लील हरकत की जिस पर उसने खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और फोन पर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री सूरज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली का घेराव किया। कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को टीम गठित कर आरोपी को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। -सुमित पांडेय, सीओ, रामनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें