फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नामांकन पर आपत्ति, सड़क पर धरने पर बैठे छात्र

सार

रामनगर में छात्रसंघ चुनाव नामांकन जांच के दौरान एबीवीपी प्रत्याशी नितेश कुमार शर्मा और समर्थकों ने आपत्ति के चलते सड़क पर धरना दिया। जांच में सभी 14 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। किसी ने नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के बाहर धरने पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर। छात्रसंघ चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र की जांच के दौरान आपत्ति लगाने पर एबीवीपी प्रत्याशी और उनके समर्थक कॉलेज के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। हालांकि जांच में एबीवीपी प्रत्याशी नितेश कुमार शर्मा के नामांकन वैध पाया गया। 13 अन्य प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र भी वैध निकले। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन


बुधवार को अध्यक्ष के लिए पांच और अन्य पदों पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी का मौका था। इस बीच अनस ने एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी नितेश कुमार शर्मा पर 2024 में लगे किसी मुकदमे का हवाला देते हुए उनके नामांकन पर आपत्ति लगाई।
इस पर एबीवीपी पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के बाहर मामले की सफाई दी। इस बीच नितेश और उनके समर्थक महाविद्यालय गेट के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद उनके नामांकन को हरी झंडी दे दी गई। छात्रसंघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि नितेश कुमार शर्मा के प्रपत्र वैध पाए गए। एनएसयूआई से अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक सिंह रावत और निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार, कंचन पांडे व मो. समीर अहमद कुरैशी का नामांकन भी सही पाया गया। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को छात्रों की आम सभा के साथ शनिवार को मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें