फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण धूमधाम से सम्पन्न

विज्ञापन
किच्छा में व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से नगर के मुख्य बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल में संपन्न हुआ। पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश और जिले से आए पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने ईश वंदना के साथ किया। बाद में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा और भुड्डी ने अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोरा और कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर चुनाव में उतरने वाले सभी प्रत्याशी भी पहुंचे थे।
इससे पहले मंडल संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, प्रदेश के चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, प्रदेश महामंत्री राजेश अग्रवाल और गुलशन छाबड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अरोरा समेत सभी मेहमानों का नगर के प्रमुख व्यापारी सतपाल गाबा और जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल ने स्वागत किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने बताया कि उनकी टीम सभी को साथ लेकर व्यापारियों के हितों के लिये काम करेगी। वहां पर राम बाबू, विनोद फुटेला, महादेव अग्रवाल, सतीश अरोरा, इम्तियाज मलिक, दानिश इकबाल, रहीस अहमद, गुरनाम सिंह नागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें