गौलापार (नैनीताल)। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया में हुआ। अंडर-19 बालक वर्ग 500 मीटर में मुकेश पोखरिया प्रथम, अंडर-19 बालक वर्ग में 200 मीटर में दीपक पांडे प्रथम, 800 मीटर में दीपक परगाई प्रथम, अंडर-19 बालिका वर्ग 1500 मीटर में नेहा भंडारी, 400 मीटर में खुशबू और 800 मीटर में पूजा सांगुड़ी प्रथम रहीं। चक्का फेंक में चंदन सिंह मेहता प्रथम, लंबी कूद में विक्रम भाकुनी, 60 मीटर में मयंक कुलपतिया प्रथम और 600 मीटर दौड़ में भावेश बोरा प्रथम रही। अंडर-19 वर्ग 60 मीटर में गरिमा रावत प्रथम, लंबी कूद में दीक्षा प्रथम, ऊंची कूद में निकिता बिनवाल प्रथम, गोला फेंक में खुशी बिष्ट प्रथम रहीं। इस अवसर ध्यान सिंह मेहता, मोहन बर्गली, मदन राम, दिनेश पांडे, राजेंद्र बोरा, प्रेम बोरा, पवन बोरा आदि मौजूद रहे।