फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 70 लाख रुपये से संवर रहा तल्ला गेठिया स्थित नर्सिंग स्कूल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर गेठिया के समीप पायलट बाबा आश्रम से नर्सिंग स्कूल तक के मार्ग का 70 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।इस मार्ग पर टाइल्स लगाने के साथ सुरक्षा दीवार और पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी हो रहा है। लगभग 700 मीटर लंबा यह मार्ग तल्ला गेठिया और आसपास के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां स्थित नर्सिंग स्कूल में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और पैरामेडिकल जैसे कोर्स उपलब्ध हैं। यह कार्य शीघ्र ही पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने भी बीते दिनों कार्य का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के कार्मिकों को निर्देश दिए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि इंटरलॉक टाइल्स का कार्य लगभग समाप्ति की ओर हैं। शीघ्र ही मार्ग के किनारे रेलिंग आदि लगाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें