नैनीताल। छात्र-छात्राओं से हुए विवाद और शिकायतों के बाद बीडी पांडे नर्सिंग स्कूल प्रबंधन ने महिला कर्मी को हटा दिया है। इस पर आंदोलित छात्र छात्राएं कक्षाओं में लौट गए हैं।
नर्सिंग स्कूल के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने वहां कार्यरत एक महिला कर्मी पर उत्पीड़न करने समेत कई आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन से उसे हटवाने की मांग की थी। इसे लेकर छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार भी शुरू कर दिया था।
बुधवार को तल्लीताल पुलिस की ओर से समझाने पर विद्यार्थी मान गए थे। लेकिन वह महिला कर्मी को हटाने की मांग पर अड़ गए।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं की शिकायत पर बुधवार को ही आउटसोर्स कंपनी से तैनात हुई महिला कर्मी को स्कूल से हटा दिया है। बताया कि महिला कर्मी को हटाने के बाद विवाद खत्म हो गया है और छात्र छात्राएं कक्षाओं में जाने लगे हैं।