फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख का लक्ष्य, लगी 12 हजार में नंबर प्लेट

Wed, 28 Jan 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने का आदेश भी ताक पर है। फरवरी 2014 तक हल्द्वानी कार्यालय से संबंधित सभी पुराने वाहनों में सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का लक्ष्य तय था, लेकिन एक साल से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी टारगेट तो दूर, उसके आसपास भी लिंक उत्सव कंपनी नहीं पहुंच पाई। स्थिति यह है कि कंपनी नए वाहनों तक में नंबर प्लेट नहीं लगा पा रही है। कंपनी के आगे सारे आदेश-निर्देश सब बौने साबित हुए हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने एचएसआरपी लगाने का निर्देश दिया है, इसमें नए के अलावा पुराने वाहनों में भी यह नंबर प्लेट लगनी है। इसके लिए परिवहन विभाग ने 10 जुलाई 2013 से फरवरी 2014 तक करीब दो लाख सभी पुराने वाहनों में नंबर प्लेट बदलने का लक्ष्य दिया। इसके लिए बाकायदा रोस्टर तक बनाया गया। फरवरी 2015 आने को है, लेकिन अब तक केवल 12 हजार में ही नंबर प्लेट लग पाई है।

1 लाख 78 हजार नंबर प्लेट कब तक बदली जाएगी। इसका पता खुद अधिकारियों को नहीं है। हजारों नए वाहनों पर ही नंबर लगने का काम बाकी है। इसके लिए वाहन स्वामी कार्यालय में चक्कर भी काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें