हल्द्वानी शहर में गर्मी बढ़ते ही कूलर, फ्रिज, एसी और पंखों की दुकानों में खरीदारों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा लोग एसी की खरीदारी भी करने लगे हैं। इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
हल्द्वानी शहर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही कूलर, फ्रिज, एसी और पंखों की दुकानों में खरीदारों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा लोग एसी की खरीदारी भी करने लगे हैं। इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। इन दिनों सबसे ज्यादा कूलर और पंखों की डिमांड है। इलेक्ट्रानिक्स गुड्स के प्रमुख कारोबारी दिग्विजय रस्तोगी के अनुसार इस बार मार्च से ही गर्मी बढ़ने लग गई थी और अब तापमान ज्यादा होने के कारण खरीदारी के लिए काफी लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि दो हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक के 25 से 30 कूलर और 1000 से लेकर तीन हजार रुपये तक के 45 से 50 पंखे रोजाना बिक रहे हैं। हालांकि एसी की डिमांड अभी ज्यादा नहीं है लेकिन औसतन रोजाना चार से पांच लोग एसी भी खरीद रहे हैं। वहीं फ्रिज भी 10 के करीब बिक रहे हैं। फ्रिज 11 हजार रुपये और एसी 32 हजार रुपये की कीमत से शुरू हैं।