कुमाऊं विश्वविद्यालय के 34 परीक्षा केंद्रों में बुधवार को एनएसएस बी और सी प्रमाणपत्र परीक्षा शांतिपूर्ण निपट गई। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होकर 12.30 बजे तक चली।एनएसएस के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि 34 परीक्षा केंद्रों में 65 डिग्री कालेजों व पालीटेक्निक संस्थाओं के पंजीकृत 4600 में से 4400 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
जिसमें 3600 बी तथा सी के 800 अभ्यर्थी शामिल थे। नैनीताल के डीएसबी परिसर स्थित परीक्षा केंद्र में परिसर के अलावा राजकीय पालीटेक्निक नैनीताल व ग्राफिक ऐरा भीमताल के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बी में पंजीकृत 298 में से 281 तथा सी में पंजीकृत 98 में से 92 ने परीक्षा दी। परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. दीपक कुमार, जगत सिंह कफलिया, अशोक कुमार, विधान चौधरी, विक्रम कार्की, खुशहाल राम, चंदन जलाल तथा डॉ. अशोक आदि ने सहयोग दिया।
फोटो सहित 08एनटीएल 01पी से